फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर कार्यकर्ताओं के द्वारा जर्मनी तथा अन्य देशों में जलवायु परिवर्तन के विरोध प्रदर्शन आरम्भ कर दिए हैं।
मुख्य बिंदु
- फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर मूवमेंट के हिस्से के रूप में जर्मनी भर के 270 से ज्यादा शहरों तथा कस्बों में करीब 2,80,000 लोग इस प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं।
- सबसे बड़ी रैलियों में से एक रैली बर्लिन में की गई, उसमें 36,000 से ज्यादा लोग जमा हुए थे।
- ये सभी प्रदर्शनकारी ग्लोबल वार्मिंग रोकथाम का आह्वान कर रहे हैं तथा जर्मन सरकार से अक्षय ऊर्जा के यूज का विस्तार करने हेतु 100 बिलियन यूरो का फंड स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
- वे विकासशील देशों के वित्तीय तथा जलवायु ऋणों को खारिज करने के लिए आवाज उठा रहे हैं।
- ये विरोध प्रदर्शन का आयोजन संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन (COP27) की शुरुआत से 6 सप्ताह पहले किया गया था, जो मिस्र के शर्म अल-शेख में होने वाला है।
- इटली, दक्षिण कोरिया, अमेरिका तथा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य जैसे देशों में भी इसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन किए गए हैं।
फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर मूवमेंट (Fridays for Future Movement) क्या है?
फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर एक अंतर्राष्ट्रीय छात्र आंदोलन है जिसका मकसद सक्रिय अभियान तथा वकालत के द्वारा तत्काल जलवायु कार्रवाई की ओर बढ़ना है। जलवायु संकट के कारण होने वाले उत्पन्न होने वाले प्रतिकूल प्रभाव के संबंध में जागरूकता पैदा करने में इसकी भूमिका के कारण इसे ‘Champion of the Earth’ के रूप में चयन किया गया था। यह आंदोलन ग्रेटा थनबर्ग से प्रेरित था, जो जलवायु आपातकाल की ओर राजनीतिक ध्यान को आकर्षित करने हेतु स्वीडिश संसद के सामने तीन सप्ताह तक विरोध में बैठी रहीं। अब, यह वैश्विक आंदोलन दुनिया भर के 100 से अधिक देशों के अंदर फैल गया है।
Champion of the Earth
‘Champion of the Earth’ संयुक्त राष्ट्र की ओर से दिया जाने वाला एक मुख्य पर्यावरण पुरस्कार है। यह 2005 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तहत स्थापित किया गया था। यह पर्यावरण की सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने में शामिल व्यक्तियों व संगठनों को सम्मानित करता है।
Important Links
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |
Check Other Articles | Click Here |
Daily Current Affairs | |
National Current Affairs | |
International Current Affairs |
Social Plugin